आज दिनांक 27 दिशम्बर 2020 को जयपुर स्थित खासाकोठी होटल प्रदेेश के पहुंचे राजस्थान राज्य के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मकान से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों ने भेंट की और सत्ता और संगठन मेंं अपनी ओबीसी वर्ग की प्रतिनिधित्व का अनुग्रह किया और चर्चा की
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रेदेश संयोजक राजेन्द्र सेन , जयपुर देहात ओबीसी अध्यक्ष अमर चन्द कुमावत, अजमेर ओबीसी अध्यक्ष महेश चौहान, सुरेश सोनी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग समाज प्रमुखों के साथ राजस्थान प्रदेश के प्रभारी अजय माकन जी से मिलकर अजमेर संभाग अन्य पिछड़ा वर्ग सर्व समाज संगठन के प्रमुखों द्वारा सर्व सम्म्मति से पारित प्रस्ताव दिया तथा बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख समाज माली समाज ,तेली समाज, स्वर्णकार समाज ,गुजर समाज, नाई समाज, जांगिड़ समाज, रावत समाज, दर्जी समाज, रावणा राजपूत समाज, छिंपा समाज, कुमावत समाज, चारण समाज आदि सत्ता और संगठन में ओबीसी के प्रमुख समाजो से एक एक व्यक्ति को नियुक्ति देने की मांग माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी से की है।
ओबीसी सोशियल इंजीनियरिंग से सत्ता और संगठन को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। गौरतलब बात है कि गत 2 दिन पूर्व समाज के विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने अजमेर में मीटिंग कर प्रेस वार्ता के दौरान इस बात को दोहराया था