मुहम्मद सैईद नकवी का किया सम्मान
केकड़ी 28 दिसंबर (पवन राठी) पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत द्वारा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद सैईद नकवी का सम्मान भी किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि देश की एकता अखंडता और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों व स्वत्नत्रता की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहा है।
जिला महामंत्री रतन पंवार ने कहा कि 135 सालों का त्याग तपस्या और बलिदान का कांग्रेस का इतिहास रहा है।पार्टी ने देश को विकास के पथ पर लाकर देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।
कार्यक्रम में किशन गोपाल परेवा-हेमंत जैन- धर्मीचंद न्याति-राजेश मेघवंशी-वाहिद टेलर-ज्ञाता जैन-भाग चंद मूंदड़ा-नोरत तेली-अब्दुल जब्बार-जितेंद्र बोयत सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।