अजमेर, 28 दिसम्बर। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना में आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 5 जनवरी 2021 तक कर दिया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सीताराम ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के कारण आयकर विभाग द्वारा 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयावधि बढ़ायी जाने को दृष्टिगत रखते हुए इस योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। आवेदनकर्ता विभागीय वेबसाईट से आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर जिला उद्योग केन्द्र की ईमेल आईडी अथवा संयुक्त उद्योग (निर्यात) जयपुर की ईमेल पर या डाक द्वारा आयुक्त कार्यालय जयपुर को अंतिम तिथि 5 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं।