जरूरतमंद व नन्हे मुन्ने बच्चे सेवा पाकर हुवे खुश

लायंस क्लब अजमेर एवम लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा संम्भागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी के मुख्य आथित्य में अजमेर का स्लम एरिया केला बावड़ी स्थित बंजारा बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों व सौ से अधिक बच्चो को मिष्ठान के पैकेट्स,
बिस्किट्स के पैकेट्स के साथ नमकीन आदि का वितरण किया
क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर कमलेश ईनाणी ने बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रान्तपाल लायन संजय भंडारी के प्रमुख कार्यक्रम जरूरतमंद व्यक्तियों व बच्चो को मुस्कराहट देने के उद्देश्य से पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के संयोजन में यह सेवा सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुवे क्रमबद्ध तरीके से दी गई
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने सेवा सहयोगी लायन मधु अतुल पाटनी व लायन अरुणा माथुर के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इस सेवा को सुव्यवस्थित करवाने में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री गोपाल बंजारा का सहयोग रहा
लायन डॉक्टर कमलेश ईनाणी अध्यक्ष

error: Content is protected !!