चारागाह से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

केकड़ी 29 दिसंबर(पवन राठी)तहसीलदार राहुल पारीक और खनिज विभाग की टीम ने जूनिया के चारागाह के अतिक्रमण स्थल पर पंहुच कर मौका मुआयना किया।
गौर तलब है कि जूनिया से हिंगोनिया जाने वाले रास्ते पर अन्तर्मना ग्रेनाइट के मालिक द्वारा चारागाह पर अतिक्रमण कर लिया है। पानी की आव को रास्तो को बंद कर दिया और अवैध निर्माण कर लिया है।
इस पर ग्रामीणों द्वारा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत उप खंड अधिकारी को शिकायत की थी इस पर उप खंड अधिकारी द्वारा तहसील दार केकड़ी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
तहसील दार राहुल पारीक व खनिज विभाग की टीम ने अतिक्रमी अन्तर्मना ग्रेनाइट्स को आगामी दस दिनों ने सभी अतिक्रम हटाने के निर्देश का नोटिस जारी किया।

error: Content is protected !!