प्राइवेट अस्पतालो की तरफ बढ़ते कदमों को रोकने के लिए बीड़ा उठाया

सरकारी अस्पतालो को छोड़ प्राइवेट अस्पतालो की तरफ बढ़ते कदमों को रोकने के लिए अजमेर आम आदमी पार्टी ने एक बीड़ा उठाया है।
अजमेर की जनता का कहना है सरकार सुविधा दे तो हम सरकारी अस्पताल में ही जायें लेकिन वहां सफ़ाई, व्यवस्था,स्टाफ, डॉक्टर भी लापरवाह है, इसी को ध्यान में रख आपने ये मुहीम शुरू की,
आज आम आदमी पार्टी महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आप अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी के साथ शहर के जनाना अस्पताल का दौरा करने सुबह 9 बजे पहुँची। वहां कोई भी डाक्टर और स्टॉफ ड्यूटी पर नहीं था उसके बाद स्टॉफ डॉक्टर अपनी सुविधा अनुसार आए लेकिन अस्पताल अधीक्षक 10.45 बजे तक वहां नहीं पहुंची, स्टॉफ का कहना था कि वो ओटी में है जबकि सुबह से ना तो उनके रूम का लॉक खुला था और ना ही वो ओटी में थी ,जबकि खुद पार्टी ज़िला अध्यक्ष उनको दो तीन बार ओटी में देख आई वहां ड्रेसिंग और ऑपरेशन के लिए मरीज ठंड मे कांपते डॉक्टर के इंतजार में खड़े थे लेकिन अधीक्षक महोदया नदारद थी।
अस्पताल की हालत बहुत ही खराब स्थिति में है जगह जगह प्लास्टर उखड़ा हुआ है, अस्पताल के बाहर और अंदर गंदगी का अंबार देखने को मिला, परिसर में गाय घूमती देखी गयी , प्रतीक्षालय में जगह जगह गंदगी थीं ।
साथ ही हमे सूचना मिली थी कि कुछ डोनेशन किया हुआ सामान स्टोर रूम से गायब है या तो बेचा गया है या खुर्दबुर्द किया है आप ने जब इसकी जानकारी चाही तो स्टोर इंचार्ज का छुट्टी पर होना बताया गया।
वहां के कुछ लोगों का कहना था कि हमसे पैसा लिया जाता हैं और स्टॉफ डॉक्टर का हम लोगों ओर परिजनों के साथ रूढ़ व्यवहार होता है हमारा गला तक पकड़ कर हमें डराया धमकाया जाता हैं। निरीक्षण में पार्टी ज़िला सचिव चन्दर बलानी जी,यूथ जिला अध्यक्ष राजवीर, अजमेर साउथ सह प्रभारी प्रीतम और अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।
आप ये मुहिम आगे भी जारी रखेंगी।

मीना त्यागी
पार्टी जिलाध्यक्ष
आप अजमेर

error: Content is protected !!