पूर्व प्रधान शक्तावत की हुई घर वापसी

केकड़ी 30 दिसंबर *पवन राठी*
कड़ाके की ठंड में भी केकड़ी की राजनीति में गर्माहट आ गई।
सावर सत्ताईशा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने आज अपनी घर वापसी यानी भा ज पा के कमल को वापस थाम लिया है।
इस संबंध में हमने 28 दिसंबर को ही खबर लगाई थी कि 30 दिसंबर को होगी शक्तावत की घर वापसी सच साबित हुई है।
केकड़ी से आज सवेरे अपने सेंकडो समर्थकों और काफिले के साथ शक्तावत जयपुर के लिए रवाना हुए।
भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में भूपेंद्र सिंह शक्तावत श्रीमती आशा कंवर ने भा ज पा की सदस्यता ग्रहण की।

शक्तावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओ के काम नही होने और मान सम्मान नही होने के कारण मुझे कार्यकर्ताओ के सम्मान की खातिर
वापस भा जपा में आना पड़ा।

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि शक्तावत के भा ज पा में वापस आने से केकड़ी अजमेर ही नही बल्कि पूरे राजस्थान में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

error: Content is protected !!