आज राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री आबिद कागजी के अजमेर आगमन पर अल्पसंख्यक विभाग व जवाहर फाउंडेशन की ओर से जगह जगह पर ढोल धमाके के साथ भव्य स्वागत किया गया।गंज चौराया, महावीर सर्किल दिल्ली गेट,धान मंडी व ख्वाजा मुद्दीन चिश्ती की दरगाह के गेट के बाहर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन ने उन्हें मालाओं से लाद दिया ।
दरगाह के बुलंद दरवाजे के बाहर जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति की ओर से श्री सौरभ यादव व अली अकबर के नेतृत्व में 500 से ज्यादा मास्क आम नागरिकों को श्री आबिद कागजी ने बाटे।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव अल्पसंख्यक विभाग के महमूद खान महिला कांग्रेस की सभा खान युवक कांग्रेस के शब्बीर खान के हाथों से जायरिनों व आमजन के मास्क लगाए गए जगह जगह आबिद कागजी के स्वागत में होर्डिंग लगाए गए ।
बाद में श्री आबिद कादरी ने दरगाह की जियारत की व कोविड-19 की बीमारी से देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु दुआ मांगी व कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में मजबूत बने यह भी कामना की ।
इस अवसर पर सभी जगह मुख्तियार अहमद नवाब पार्षद ,हाजी चांद खां, गजेंद्र सिंह यादव मनीष यादव एसएम अकबर, इफ्तिखार खान, शोएब अख्तर यूनुस खान बदरुद्दीन कुरैशी ने स्वागत किया।