केकड़ी 4 जनवरी(पवन राठी)पंजाब नेशनल बैंक केकड़ी शाखा में व्याप्त अनियमितताओं और ब्रांच मैनेजर की तानाशाही की शिकायत बैंक के मुख्य कार्य कारी अधिकारी को प्रताड़ित व्यक्तियों द्वारा किये जाने पर प्रबंधन हरकत में आया।बैंक प्रबंधन ने तानाशाह मैनेजर हर सहाय मीणा को तुरंत प्रभाव से केकड़ी से हटाकर जयपुर मुख्यालय बुला लिया है।
हर सहाय मीणा के स्थान पर एस के मीणा को केकड़ी का नया ब्रांच मैनेजर नियुक्त किया गया है।इसके बाद सभी पीड़ित खाता धारकों ने राहत की सांस ली है।
नए शाखा प्रबंधक ने हमारे संवाददाता को कहा
मुझे बैंक द्वारा जनता की सेवा के लिए भेजा गया है।मैं बैंक के सभी सम्मानित ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
एस के मीणा