सर्वजन विकास एवं सेवा संस्थान ने महिलाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम

जयपुर। राजस्थान, सर्वजन विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को गणेश वंदना के साथ की गई। इस कार्यक्रम के तहत गरीब और बेरोजगार महिलाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। यह कार्यक्रम गांव में जगह-जगह गरीब बस्तियों में चलाया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार का लाभ मिल सके।प्रशिक्षण के पश्चात सभी महिलाओं को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इसके अलावा संस्थान द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाया जाता है, और गरीब महिलाओं को स्वेटर और गरीब बच्चों को सर्दी के गर्म कपड़े बांटे गए। इसके साथ ही बहुत सारे गरीब बच्चों को स्टेशनरी, कापियां, पेंसिल पेन इत्यादि वितरित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश आलोरिया ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम हम पिछले 3 साल से आयोजित कर रहे है और आगे भी जगह जगह ग्रामीण क्षेत्रों में चलाएंगे जिससे गरीब महिलाओं और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और वह आत्मनिर्भर बन सकें।
संस्थान के उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि आसपास कोई भी गरीब बच्चा है जो किसी कारणवश पढ़ नहीं पा रहा है उनकी पूरी सूची बनाकर उसकी पढ़ाई का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
संस्थान की महासचिव वंदना मुंडोतिया ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे, उन्हें हर क्षेत्र में प्रशिक्षण देने की कोशिश करेंगे, ताकि महिलाएं रोजगार पाकर अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुरेश आलोरिया, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, महासचिव वंदना, समाजसेविका निर्मला देवी, टीकमचंद, सोनू वर्मा, भारती वर्मा, माया वर्मा, कोमल बलाई, सिमरन बलाई, नेहा वर्मा, पूजा, मुस्कान, किरण चैधरी, पायल, सुनीता शर्मा, अनुप्रिया, ज्योति, संतोष शर्मा से सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!