आज दिनांक 04.01.2021 – अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में विष्व में बढ़ते दूसरे स्टेªन वायरस को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय विमानो को बंद रखने के लिए माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि हाल ही में वर्ष 2020 कोरोना काल साबित हुआ है जिसने वैष्विक महामारी का रूप धारण किया लेकिन इसकी गति अब धीमी हो चुकी है लेकिन विष्व में दूसरा स्ट्रेन वायरस प्रवेष कर रहा है और जानकार सूत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि अंतराष्ट्रीय विमान वापस शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस वजह से भारत में भी यह स्टेªन तीव्र गति से बढ़ सकता है जिससे पुनः देष महामारी से जुझ सकता है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर महोदय से यह निवेदन किया गया कि वह देष के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी तक यह बात अवष्य पहंुचाये की उक्त बीमारी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय विमान को फिलहाल बंद ही रखा जाये जिससे देष आने वाली समस्या से बच सके।
इस अवसर पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान, अरूणा कच्छावा, मनीषा मीणा, रंजनी काहर, शहनाज आलम, शबाना, संगीता बंजारा, दीपा पारवानी, ज्योति कर्मनानी, किरण गुनरोत, जाजोट आदि निर्वतमान महिला पदाधिकारी मौजूद रही।