-प्रथम सिंधु महाकुंभ को लेकर हिमालय परिवार की जयपुर में बैठक।
-मुकेश लख्यानी जिला संयोजक बनाए गए।
जयपुर, 4 जनवरी।
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधु दर्शन यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 19 से 27 जून तक लेह लद्धाक में प्रथम सिंधु महाकुंभ हो रहा है। प्रथम सिंधु महाकुंभ में देशभर से दो चरणों में सिंधु दर्शन यात्रा निकलेगी। प्रथम चरण की यात्रा में राजस्थान प्रदेश से दो हजार से अधिक यात्री शामिल होंगे। यात्रा को लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। इच्छुक यात्रियों का यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाए यह सब प्रयास सब कार्यकर्ताओं का रहे। देवनानी ने यह बात प्रथम सिंधु महाकुंभ से जुडे विषयों को लेकर सोमवार को जयपुर विधायक नगर पश्चिम में हिमालय परिवार राजस्थान की आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
देवनानी ने बताया कि प्रथम सिंधु महाकंुभ के लिए प्रथम चरण की यात्रा 19 जून से 23 जून तक महाकंुभ के रूप में सिंधु नदी के तट पर लेह लद्धाक में होगी। यात्रा तीन स्थानों से निकल रही है। प्रथम यात्रा चंडीगढ से मनाली होते हुए लेह लद्धाक सिंधु नदी तट पर पहुंचेगी। चार दिन सिंधी नदी में स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद कश्मीर होते हुए जम्बू समाप्त होगी। दूसरी यात्रा जम्बू से प्रारंभ होकर कश्मीर भ्रमण करते हुए लेह लद्धाक सिंधु नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के पश्चात मलानी होते हुए चंडीगढ समाप्त होगी। तीसरी यात्रा दिल्ली हवाई जहाज से लेह लद्धाक पहुंचेगी और लेह लद्धाक सिंधी नदी पर स्नान, पूजा पाठ व भ्रमण करने के बाद वापस दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी।
बैठक को हिमालय परिवार के केन्द्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया ने भी संबोधित किया और जयपुर नगर निगम की फायर समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश लख्यानी को सिंधु दर्शन यात्रा का जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर आचार्य नर्बदाशंकर, से.नि.आईपीएस भैंरूसिंह गुर्जर, आलोक आत्रे, महेश कानूनगो, दिवाकर सेन, मनीष शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, आयुषी शर्मा, कविता शर्मा, वरूण शर्मा, गौरव शर्मा, नारायण चैधरी सहित हिमालय परिवार के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।