अजमेर, 7 जनवरी। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माखुपुरा अजमेर में एनसीवीटी योजनान्तर्गत इन्टीरियर डेकोरेशन डिजाईन, कॉसमेटोलोजी (ब्यूटीशियन कोर्स), फैशन डिजाइन टेक्नोलोजी, स्विंईग टेक्नोलोजी (सिलाई कोर्स), व्यवसायों में केवल महिलाओं के प्रवेश के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य नरेश शर्मा ने बताया कि आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 15 जनवरी है। प्रवेश के लिए 14 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला या बालिका अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए लाईवलीहुड राजस्थान की वेबसाईट का अवलोकन कर नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।