केकड़ी: नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा केकड़ी की बैठक राजपुरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता नगर निकाय चुनाव के भाजपा युवा मोर्चा अजमेर जिला प्रभारी जयसिंह शेखावत ने करी, साथ ही नगरपालिका केकडी भाजपा चुनाव संयोजक अनिल मित्तल, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राजेन्द्र चोधरी, भाजपा युवा मोर्चा केकड़ी चुनाव प्रभारी देवव्रत सिंह राठोड मंचासीन रहे, इस मोके पर युवा मोर्चा केकड़ी चुनाव प्रभारी देवव्रत सिंह राठोड ने कहा की इस चुनाव की दशा और दिशा तय करने में सबसे अधिक भूमिका युवाओं की रहने वाली हे और इस हेतु युवा मोर्चा केकड़ी शहर के सभी वार्डो में युवा मोर्चा वार्ड संयोजक बनाने वाला हे, जो घर घर तक भाजपा की नीतियों और कार्यो को बतायेंगे, जिला प्रभारी जयसिंह ने संगठन से जुडी अनेक जानकारिया दी व् नगर निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने जिम्मेदारी समस्त युवा कार्यकर्ताओ को दी, इस कार्यक्रम के दोरान केकड़ी युवा मोर्चा चुनाव प्रभारी देवव्रत सिंह राठोड को मनोनीत किया गया, कार्यक्रम में जयदीप सिंह, अजय शर्मा, बलवीर सिंह, महेंद्र चोधरी, यश सोनी, पियूष पराशर, सुरेश सेनी, ऋषिराज चोधरी, खुशवंत व्यास, धनराज चोधरी, ऋतिक कीर, भावेश जेन, आर्यन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,