जिला अजमेर दिनांक 25.1.2021। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा एवं समाजसेवी भवंर सिंह पलाडा का नवनिर्वाचित सरपंच घूघरा सुरज्ञान गुर्जर, सरपंच कायड रूकमादेवी गुर्जर, सरपंच नारेली गंगा गुर्जर, सरपंच माकडवाली पूजा गुर्जर, जिला परिषद सदस्य श्री लाल गुर्जर, पूर्व उपसरपंच षिवराज गुर्जर, पूर्व सरपंच पूजा भंसाली, अमित भंसाली, नितिन शर्मा, देवकरण गुर्जर, जगदीष गुर्जर, देवराज भडाणा ने 51 किलो की माला से स्वागत कर की षिष्टाचार भेट। समस्त सरपंच एवं उपसरपंच सहित माकडवाली, नारेली, घूघरा के ग्रामवासीयांे व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रमुख एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा का मालार्पण कर किया स्वागत।
जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा व समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा ने भी समस्त पधारे व नवनिर्वाचित सरपंचो को जीत की शुभकामनाए प्रदान कर मानव सेवा व जनता की सेवा करने का किया संदेष । साथ ही गरीब को गणेष मान कर सेवा करने हेतु किया प्रेरित।
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख करेंगी जिला परिषद प्रागण में करंेगी ध्वजारोहण
72वें गणतन्त्र दिवस पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला परिषद प्रागण में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण करेंगी। ध्वजारोहण पश्चात् जिला प्रमुख को सषस्त्र बल द्वारा दिया जायेगा गार्ड आॅफ आनर। ध्वजारोहण समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर श्री परषु राम धानका, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर श्री मुरारी लाल वर्मा, जिला परिषद अजमेर के अधिकारी एवं कार्मिक के साथ साथ समस्त अधीनस्त विभागो के अधिकारी व कार्मिक रहगें उपस्थित।
(कर्ण सिंह जोधा)
निजी सहायक