मतदान दिवस पर रहेगा अवकाश

अजमेर, 25 जनवरी। नगरीय निकायों के आम चुनाव के दौरान मतदान दिवस पर सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगरपालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ में मतदान दिवस गुरूवार 28 जनवरी को सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पुनर्मतदान की स्थिति में भी सम्बन्धित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

error: Content is protected !!