रेलवे आरक्षण काउंटरों पर UPI(यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) भुगतान मोड के माध्यम से रेलवे आरक्षित टिकट के लिए भुगतान करने पर मूल किराये पर 5% छूट प्रदान की जा रही है। फ़िलहाल यह योजना 12 जून 2021 तक के लिए लागू की गयी है|
UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) भुगतान का मतलब है किसी भी पेमेंट ऍप जैसे भीम यू पी आई, पे टी एम,गूगल पे, फोन पे आदि से भुगतान किया जा सकता है। इसके लिये जब भी यात्री रेलवे आरक्षण केंद्र पर आरक्षण कराने जाएं तो आरक्षण फार्म में पेमेंट मोड में डिजिटल लिखें आरक्षण फॉर्म देते वक्त अपना वी पी ए बताएं, वी पी ए पेमेंट एप की आई डी होती है- जैसे
1234567890@oksbi
आरक्षण काउंटर क्लर्क इसको सिस्टम में फीड करेगा एवं सिस्टम के द्वारा यात्री को पेमेंट की रिक्वेस्ट आएगी । यात्री को पेमेंट एप के द्वारा पेमेंट करना है एवं पेमेंट कंफर्म होने की स्क्रीन काउंटर क्लर्क को बतानी होगी। काउंटर क्लर्क द्वारा “पेमेंट कंफर्म हो गया है” सिस्टम में दर्ज करने पर टिकट बन जाएगा। आरक्षण फॉर्म में मोबाइल नंबर वही लिखना होगा जो पेमेंट एप से जुड़ा हुआ हो।
72वें गणतंत्र दिवस समारोह तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन।
2021 को प्रातः 9.00 बजे 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अजमेर में किया जायेगा। इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका महाप्रबंधक महोदय का गणतंत्र दिवस सन्देश का वाचन तथा संस्कृतिक कार्यक्रम का महिला कल्याण संगठन तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर