दिल्ली में की गई अराजकता के पिछे कांग्रेस: देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 27 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों द्वारा आयोजित ट्रेक्टर रेली की आड़ में सभी सीमाएं लांघ कर किये गये हिंसक प्रदर्शन व अराजकता फैलाने के पिछे कांग्रेस की साजिश को जिम्मैदार बताया।
देवनानी ने कहा कि मोदी जी का विरोध करने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी सहित सभी बड़े नेता पिछले दिनों से किसानों को गुमराह कर उन्हें भड़काने मंे लगे थे। कांग्रेस की सोची-समझी साजिस के तहत गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर किसान रैली की आड़ में जो उपद्रव दिल्ली में किया तथा लाल किले पर तिरंगे के स्थान पर धर्म विशेष का झण्डा फहराने का जो कुत्सित प्रयास किया वह बेहद शर्मसार करने वाला कृत्य है। कांग्रेस ने मोदी जी का विरोध करने के लिए किसानों को भड़का कर देश की राजधानी में जो अराजकता फैलाई है इससे चीन व पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों को भी सह मिलती है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य के लिए देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे तथा इसके गंभीर परिणाम कांग्रेस को भविष्य में भुगतने पड़ेंगे।

error: Content is protected !!