ट्रेन में छूटा कीमती सामानयुक्त बैग लौटाया

अजमेर मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारिओं ने एक बार फिर तत्परता, कर्तव्यपरायणता, समन्वय व ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री को उसका ट्रेन में छूटा कीमती सामान से भरा बैग लौटाया है |
श्री अनुराग दत्ता, जो गाड़ी संख्या 09032 योगनगरी ऋषिकेश –अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल से ट्रेन के A-1 कोच में यात्रा करते हुए आज दिनांक 29.01.2021 को अजमेर स्टेशन पर उतरे , लेकिन भूलवश अपना एक बैग जिसमे आवश्यक दस्तावेज व लगभग 3 से 4 लाख कीमत का कीमती सामान था, ट्रेन से उतारना भूल गए| गाड़ी के अजमेर स्टेशन से प्रस्थान कर जाने पर उन्हें पता चला की बैग गाड़ी में ही छूट गया है| तब उन्होंने अजमेर स्टेशन पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री गौरव मिलक से संपर्क कर इस बाबत बात की और पूरी घटना बताई, श्री गौरव मिलक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन के रनिंग स्टाफ और ब्यावर स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक श्री अरविन्द शर्मा से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर उनके द्वारा गाड़ी के ब्यावर स्टेशन पर पहुँचने पर बैग को ट्रेन के A-1 से बरामद कर ब्यावर स्टेशन पर उतरवा लिया | उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री गौरव मिलक ने यात्री श्री अनुराग दत्ता को बैग मिलने व ब्यावर उतावाने की जानकारी दी | यात्री श्री अनुराग दत्ता ने ब्यावर स्टेशन पहुंचकर बैग प्राप्त किया | यात्री को रेलवे नियमानुसार पूर्ण संतुष्टि के साथ बैग की सुपुर्दगी दी गयी। यात्री श्री अनुराग दत्ता ने बैग पुनः प्राप्त होने पर रेलवे स्टाफ की प्रशंसा की और धन्यवाद् दिया |
निर्माण कार्य के कारण कल सुभाष नगर चुंगी फाटक रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा
अजमेर –दौराई रेलवे लाइन पर किलोमीटर 298/ /6-7 पर स्थित समपार फाटक संख्या 01 जो कि ‘सुभाष नगर चुंगी फाटक’ के नाम से भी जाना जाता है, पर नई दौहरिकृत लाइन संबंधित निर्माण कार्य किए जाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह फाटक कल दिनांक 30.01.2021 को रात्रि 10 बजे से अगले दिन दिनांक 31.01.2021 को प्रातः 5 बजे तक बंद रहेगा| इस दौरान इस संबंधित मार्ग का उपयोग करने वाले सड़क यातायात वाले आमजन किलोमीटर 296/8-9 पर स्थित समपार फाटक संख्या 50 बी सहित उपलब्ध अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे |

error: Content is protected !!