मतगणना कल, तैयारियां पूरी

अजमेर, 30 जनवरी। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़ एवं बिजयनगर में सदस्यों के पदों के लिए मतगणना रविवार 31 जनवरी को होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निकाय आम चुनाव के तहत जिले की 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगरपालिका सरवाड़, केकड़ी एवं बिजयनगर के मतों की गणना रविवार 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे होगी। नगर निगम अजमेर के मतों की गणना राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में होगी। यहां प्रातः 9 बजे से दो पारियों में मतगणना होगी। प्रथम पारी 9 बजे तथा दूसरी पारी 9.30 बजे आरम्भ होगी। नगर निगम वार्ड सदस्यों के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी अपनी वार्ड संख्या के लिए निर्धारित गणन टेबल पर एक-एक गणन अभिकर्ता तथा रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर एक गणन अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। गणना के लिए 8 मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 10-10 मतगणना टेबलें होगी।
उन्होंने बताया कि सिविल ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर 11-ए में प्रथम पारी में वार्ड संख्या एक से 5 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 6 से 10 के मतों की गणना होगी। सिविल ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर 11-बी में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 11 से 15 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 16 से 20 के मतों की गणना होगी। मैन ब्लॉक प्रथम तल कमरा नम्बर एम-27 में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 21 से 25 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 26 से 30 के मतों की गणना होगी। मैन ब्लॉक प्रथम तल कमरा नम्बर एम-37 में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 31 से 35 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 36 से 40 के मतों की गणना होगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मैन ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर एम-21 में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 41 से 45 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 46 से 50 के मतों की गणना होगी। सिविल ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर सी-15 में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 51 से 55 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 56 से 60 के मतों की गणना होगी। सिविल ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर 11-सी में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 61 से 65 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 66 से 70 के मतों की गणना होगी। सिविल ब्लॉक ग्राउण्ड फ्लोर कमरा नम्बर सी-14 में प्रथम पारी में वार्ड संख्या 71 से 75 तथा द्वितीय पारी में वार्ड संख्या 76 से 80 के मतों की गणना होगी। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 51 के मतों की गणना में 7 राउण्ड होंगे। वार्ड संख्या एक, 2, 3, 5, 54, 57, 63, 64, 65, 69 एवं 80 के मतों की गणना में 6 राउण्ड होंगे। वार्ड संख्या 4, 7, 8, 9, 12, 13, 16, 17, 20, 21, 28, 31, 33, 34, 36, 37, 41, 43, 46, 48, 60, 62, 66, 68, 76 एवं 77 के मतों की गणना में 5 राउण्ड होंगे। वार्ड संख्या 10, 11, 14, 18, 22, 23, 24, 26, 27, 32, 38, 39, 40, 45, 47, 49, 50, 52, 55, 58, 59, 67, 70, 71, 72, 74, 75, 78 एवं 79 के मतों की गणना में 4 राउण्ड होंगे। वार्ड संख्या 6, 15, 19, 25, 30, 35, 42, 44, 53, 56, 61 एवं 73 के मतों की गणना में 3 राउण्ड होंगे।

मीडिया सेन्टर पर मिलेगा अपडेटेड परिणाम
जिला निर्वाचन विभाग ने चुनाव के परिणाम के लिए विशेष व्यवस्था की है। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मीडिया सेन्टर की स्थापना की गई है। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से अपडेटेड चुनाव परिणाम उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद
नगर निगम के सदस्य पदों की मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नसीराबाद रोड़ अजमेर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला मजिस्टे्रट श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि प्रातः 9 बजे मतगणना आरम्भ होगी। मतगणना स्थल की आन्तरिक एवं बाह्य क्षेत्र में पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है। यहां शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। पासधारकों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति रहेगी।

मतगणना स्थल पर मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध
उन्होंने बताया कि राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतगणना अभिकर्ता अपनी निर्धारित गणन टेबल पर ही बैठ सकेगें उन्हें अन्य गणन टेबल पर अथवा अन्य गणन कक्षों में जाने की अनुमति नहीं होगी।

error: Content is protected !!