भाजपा को स्पष्ट बहुमत : अजमेर की जनता का हार्दिक आभार – धर्मेश जैन

धर्मेश जैन
दिनांक 31-01-2021 नगर निगम अजमेर के आज आये परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनने जा रहा है। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन ने अजमेर की जनता का हार्दिक धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि ये जीत अजमेर की जनता की जीत है, ये जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वीजन की जीत है, ये जीत प्रदेश भाजपा नेतृत्व की जीत है, ये जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की जीत है। ये सभी का एकजुट होकर किया गया प्रयास है जिसका ये सुखद परिणाम रहा है। पिछले पाँच सालों में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों पर अजमेर की जनता ने मुहर लगाते हुए अगले पाँच सालों के लिये एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को अजमेर की जनता की सेवा व अजमेर के चहुँमुखी विकास के लिये अवसर प्रदान किया है। सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए जैन ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम अजमेर की आम जनता को परेशानियों से निजात दिलाते हुए उनकी आशाओं पर खरा उतरे।
धर्मेश जैन

error: Content is protected !!