कन्या ने गुल्लक से भेंट की निधि अब घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

ब्यावर, 31 जनवरी। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत अब कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे। रविवार से अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत हुई। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि पुराना मसूदा रोड क्षेत्र निवासी आसकरण कुमावत की पुत्री भावना ने स्वप्रेरणा से निधि समर्पण की इच्छा व्यक्त की। कन्या ने अपने गुल्लक से 251 रुपए की राशि निधि संग्रह टोली को प्रदान की। भावना के भाव देखकर टोली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे दुपट्टा पहनाकर कन्या पूजन किया। इधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक बनवारीलाल पारीक की अध्यक्षता में गायत्री मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें मंडल प्रमुख भूपेश भंसाली ने निधि संग्रह की रूपरेखा बताई। गायत्री मंडल को 10 उप बस्तियों में बांटा गया है। प्रत्येक बस्ती पर एक प्रमुख, एक सह प्रमुख व एक निधि प्रमुख नियुक्त किया है। इनके अलावा प्रत्येक उपबस्ती में 15 सदस्यीय टोली बनाई गई है। यही टोली प्रत्येक घर तक जाकर निधि संग्रह करेगी। टोली को कूपन व रसीद बुक के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का विवरण लिखे पत्रक दिए गए।

error: Content is protected !!