कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 02315, कोलकाता-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा कोलकाता से दिनांक 04.02.21 से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक गुरूवार को 13.10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.25 बजे उदयपुर सिटी पहुचेगी। इसी प्रकार 02316, उदयपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से दिनांक 08.02.21 से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक सोमवार को 00.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14.45 बजे कोलकाता पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वर्धमान, आसनसोल, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, पटना, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेट्रल, टूण्डला, आगरा फोर्ट, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, मावली जं. व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में फर्स्ट एसी, सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान एवं पॉवर कार डिब्बे होंगे |

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!