शहर भाजपा ने बजट को सर्वहितेषी बताया

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों के जीवन मे इज ऑफ लिविंग को बढ़ाने पर इस बजट में जोर दिया गया है। ये बजट इंडिविदुअल्स,इंडस्ट्री,इन्वेस्टर्स , व साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बहुत सकारात्मक बदलाव लाएगा।श्

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि श्कोरोना महामारी में इस वर्ष का बजट बनाना निश्चित रूप से एक जटिल काम था। परंतु नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निर्मला सीतारमण जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। यह आत्मनिर्भर भारत, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानों की आय दो गुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की चिंता की गई है। खेती-किसानी को बहुत कुछ मिला है। इसका फायदा जल्द ही किसानों को मिलने लगेगा। एमएसपी बढ़ाकर डेढ़ गुना की जानी है।भाजपा सरकार को समाज के हर तबके की चिंता है। इसकी झलक बजट में दिखती है। महिला, युवा, बुजुर्ग व जरूरतमंदों के लिए बजट में बहुत कुछ है
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कोरोना के दौरान हुए खर्च के बाद राजकोषीय घाटा साढ़े नौ फीसदी पहुंच गया था। पूंजीगत व्यय भी ज्यादा था, फिर भी राजकोषीय घाटे को कम करने की हिम्मत दिखाई गई। यह बेहतरीन आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में साहसिक कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर खास ध्यान है। इसका फायदा आम जनता को ही मिलेगा।
बजट के जरिए सरकार ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का संदेश दिया है। इसका बड़ा लाभ जनता को मिलेगा। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, व यह आम बजट न केवल आम आदमी के सपने साकार करने व आमजन की आकांक्षाओं को आकार देने वाला है बल्कि देशवासियों की आशाओं को पूर्ण करने वाला है व देश को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
बजट को निवर्तमान महापौर धर्मेंद्र गहलोत, निवर्तमान उपमहापौर संपत सांखला महामंत्री रमेश सोनी वेद प्रकाश दाधीच पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा अरविंद यादव, पूर्णा शंकर दशोरा, राजा सिंह रावत धर्मेश जैन आदि ने श्रेष्ठ बताया

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर

error: Content is protected !!