अजमेर 03 फरवरी – अजमेर शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट मेरिज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलवर गेट ने पूरे किए ऐतिहासिक 125 वर्ष के उपलक्ष में आज साला प्रांगण स्थित संत फ्रांसिस की प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मंगल भावना प्रेषित की गई संस्था की अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में सभी संप्रदायों के प्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रकाश जैन के अनुसार दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी संप्रदायों की प्रार्थना की तत्पश्चात स्कूल के 125 वर्ष की लंबी सफल यात्रा में बहुत सारे लोगों का समर्पण आहूत हुआ जिसके फलस्वरूप सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में पूरे भारतवर्ष में अपनी पहचान बनाई। यहां के विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक स्तर पर अपितु खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रखी परिणाम तो है सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल ने कई आयाम स्थापित किए। उसी क्रम में लगभग 35 वर्ष पूर्व सर्व धर्म मैत्री संघ की स्थापना की गई जिसका उद्देश्य शहर में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने एवं समाजिक जन जागरण के कार्यक्रमों को संचालित कराना रहा है। परिणाम स्वरूप सर्व धर्म मैत्री संघ अजमेर ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर तक बनाई है।
इस दौरान स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अनुषा, मैनेजर सिस्टर दीप्ति का शाल व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात ‘‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’’ गीत के साथ जय घोष हुआ। कार्यक्रम में फादर कॉस्मो शेखावत, स्वामी शिव ज्योतिष आनंद अधिष्ठाता संयास आश्रम, मौलाना शमी मूल हसन, सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, सरदार कश्मीर सिंह, ब्रह्म कुमारी आशा बहन, अन्विता बहन, अजीत दुआ, राकेश कटारा व अन्य उपस्थित रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर अनुषा के द्वारा स्कूल के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कटारा ने किया।
प्रकाश जैन
मो. 9829332777