राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा पीसांगन ब्लॉक के 10 गाँव दातडा ,ल्याली खेड़ा,पिचोलिया ,गद्दी गुजरान ,भावता ,नाथुथला ,मजीतिया ,गगवाना ,नुरियावास ,बुधवाड़ा में संचलित नरेगा में कोरोना जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम प्रबंधक दीपक शर्मा ने फ्लिप चार्ट के माध्यम से कोरोना से सुरक्षित रहने के तरीको को बताया गया व सांप सीढ़ी के माध्यम से माध्यम से खेल खेल में सभी श्रमिकों को कोरोना से बचाव व वैक्सीन की जानकारी साझा की। संस्थान के द्वारा सभी नरेगा श्रमिकों निःशुल्क कपड़ा मास्क का वितरण किया गया
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार कोरोना जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नरेगा में कार्यरत श्रमिकों को फ्लिप चार्ट के माध्यम से ,कहानी के माध्यम से,सांप सीढ़ी के माध्यम से खेल खेल में कोरोना व कोरोना वैक्सीन से संबधित जानकारी साझा की जा रही है अभी हम कोरोना से पूरी तरह मुक्त नहीं हुए है सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है इसको ध्यान में रखते हुए कोरोना जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नरेगा में कार्यरत श्रमिकों को सावधानियों के बारे में बताया गया व मास्क का वितरण भी संस्थान के द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत सरपंच का सहयोग रहा व कार्यकर्ता इंद्रजीत व चांदनी शर्मा का योगदान सराहनीय रहा ।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
डॉ एस एन शर्मा