अजमेर 09 मार्च। परम् श्रद्धेय श्री शांतानन्द उदासीन का 47वां निर्वाण दिवस श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज में श्रृद्धा और उल्लास से मनाया गया।
आश्रम के महंत राममुनी ने बताया कि गुरू श्री शांतानन्द उदासीन का 47वां निर्वाण दिवस, जो हर वर्ष की भांति हर्षाउल्लास और आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यक्रमों से सम्पन्न हुआ। गुरू शांतानन्द जी उदासीन जन सेवा में हमेशा लोगों को आगे बढने का मौका देते थे। उन्होने अपने जीवन में सादगी व सिमरण के साथ प्रभु को पाने के रास्ते पर आगे बढने का अनुयायियों को रस्ता दिखाया। आने वाली पीढी को प्रभु की अराधना और सिमरण करने का संदेश दिया।
आश्रम के महंत हनुमानराम जी ने बताया कि परम् श्रद्धेय श्री शांतानन्द उदासीन जी की पुण्यतिथि पर प्रातः काल से अभिषेक व शांतानंद जी उदासीन आश्रम में पूजन व आरती की गई व प्रसाद वितरित किया गया।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059