सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर तथा मंदिर भक्त मंडली की ओर से मदारगेट स्तिथ प्राचीन श्री बालाजी कहार समाज मंदिर में विराजमान श्री जागेश्वर महादेव जी के 02 दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का आज शुभारम्भ होगा जिसमे महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर की महिला मंडली द्वारा रात्रि में मंदिर प्रांगण में महादेव के भजन गाये जायेंगे।
महाशिवरात्रि पर पुरे दिन चलेगा पूजन का कार्यक्रम
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। श्री जागेश्वर महादेव के प्रातःकालीन पूजन के साथ ही मध्य रात्रि तक महादेव के पूजन का आयोजन किया जायेगा।
मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में पंडित योगेश गौतम द्वारा 5 पंडितों के साथ प्रातः 7.00 बजे से भोलेनाथ का रूद्रीपाठ के साथ दूध से अभिषेक किया जायेगा इसके बाद प्रातः 09.00 बजे महाआरती करी जाएगी।
इसी कड़ी में दोपहर 4 बजे से महादेव के भजनो का कार्यक्रम रखा गया है और सांय 6 .00 बजे जागेश्वर महादेव का नयनाभिराम श्रंगार किया जायेगा। सांय 7.15 बजे महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा।तथा शिवरात्रि में रात्रि पूजन के विशेष महत्त्व के तहत रात्रि 9-30 बजे शिवरात्रि की विशेष पूजा आरम्भ करी जाएगी जो की मध्य रात्रि तक चलेगी। इस पूजन में श्री जागेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। साथ ही मध्य रात्रि के समय कालदोष निवारण के लिए विशेष पूजा करवाई जाएगी।
सभी कार्यक्रमों में अध्यक्ष मनीष गोयल, योगेश गौतम, पलाश गौतम देेवेन्द्र गुप्ता, कमल कुमार, देवी शंकर रंगा, प्रेम सिंह, मयंक अग्रवाल, ललित लोढ़ा, निखिल जैन और मंदिर भक्त मंडली का सहयोग रहेगा
मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468 , 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।