भाजपा अजमेर शहर जिला ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया

राज्य के किसानों और नौजवानो को झूठे वादों के दम पर बरगलाकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार मात्र दो साल में ही जनता का विश्वास खो चुकी है । सत्ताधारी दल के विधायकों में गुटबाजी के चलते पनपे अविश्वास और दो भागों में बंटी कांग्रेस पार्टी आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भूलकर एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए है । राज्य के मुख्यमंत्री , अपने ही दल के विधायकों को अपने पक्ष में रखने के जतन में जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भुला चुके है । आज हल्ला बोल प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि राज्य में खनन माफिया का आतंक व्याप्त है
पूरे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पुलिस और सत्ताधारी दल के नेताओं के गठजोड़ के चलते अवैध खनन चरम पर है । खनन माफिया बिना भय के प्राकृतिक संसाधन को खोदने में लगे है जिसके चलते न केवल राज्य को राजस्व का भारी नुकसान है रहा वरन अंधाधुंध खनन से प्रकृति का नुकसान भी हो रहा है ।
बजरी माफिया के कृत्य तो रोजाना अखबारों की सुर्खियां बनती है । आम आदमी के लिए अपना आशियाना बनाना मुश्किल हो गया है । संगठित बजरी माफिया पूरे राज्य के विभिन्न इलाकों में कानून को अपने पीले पंजों से रौंद रहा है । बजरी माफियाओं के होटल सरकार के विधायकों के शरणगाह बने हुए है । सरकारी गठजोड़ में बजरी माफिया फल फूल रहा है । पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और जब कभी कोई ईमानदार अधिकारी इनको रोकने की कोशिश करता है तो उस पर टैक्टर चढ़ा देने की घटनाएं हो जाती है । खनन माफियाओं का इतना नंगा नाच इससे पहले कभी नहीं हुआ है ।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहां की यह सरकार झूठे वादों की सरकार है
किसानों को कर्जमाफी और बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा अपने घोषणा पत्र में करने वाली कांग्रेस पार्टी में शासन में आने के बाद अपने सभी वादों को भुला दिया है । लोकतंत्र में इस तरह की वादाखिलाफी सरासर ठगी है , आप जिन लोगों का भरोसा जीत कर सत्ता में आए और फिर उन वादों को भुला देना राज्य के मतदाताओं के साथ सरासर बेईमानी ही मानी जाएगी ।
महोदय कर्जमाफी के भरोसे बैठे राज्य के किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे है । बेरोजगार नौजवान के लिए न तो सरकार की कोई रोजगार नीति है और न ही बेरोजगारी भत्ता ।
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राज्य में बेखौफ अपराधी है और आमजन में भय है
राज्य में अपराध चरम पर है । पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है अपराधियों के हौसले बुलंद है । राज्य में पहली बार संगठित अपराध अपनी जड़े पसार चुका है । राज्य में पहली बार संगठित आपराधिक समूहों द्वारा फिरौती वसूली की घटनाएं हो रही है । राज्य के कई सारे व्यापारियों पर गोलीबारी की घटनाएं हुई है । इस तरह आमजन में भय का माहौल पैदा हो रहा है । शर्मनाक बात है कि राज्य की जेलों से संगठित गैंग अपना नेटवर्क संचालित कर रही है ।पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है । सट्टे जुए जैसे अपराध भी पुलिस संरक्षण में बेखौफ चल रहे है ।

महापौर बृजलता हाड़ा ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अपराध, बलात्कार की घटनाएं, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं निरन्तर बढ़ रही है । इन घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य की पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रति अपराधों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है पिछले दिनों राज्य के कई इलाकों में दूल्हों को घोड़ी से उतार देने और अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से मना करने की घटनाएं भी संज्ञान में आई है ।बावजूद इसके राज्य की पुलिस अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के प्रति अपराधों में कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है । कुल मिलाकर यह प्रतीत होता है कि राज्य पुलिस का आदर्श वाक्य ष्अपराधियों में भरोसा और आमजन में भय के रूप में तब्दील हो गया है
जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि बुनियादी जरूरतों से महरूम है आम आदमी,
राज्य में बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है ।आम आदमी के लिए महीने का बिजली बिल चुकाना भारी हो गया है। राज्य में निजी बिजली कंपनियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली भी परवान पर है । राज्य के विभिन्न शहरों में जहां फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए बिजली सप्लाई की जा रही है, वहां पर इन निजी कंपनियों द्वारा अंधाधुंध वसूली की जा रही है । वहीं दूसरी तरफ कर्ज के बोझ के तले दबे किसान को अवैध वीसीआर भरकर लूटा जा रहा है।
राज्य में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है वैसे ही राज्य के बड़े हिस्से में पीने के पानी की तकलीफ बड़ी हो गई है, लेकिन राज्य सरकार का ध्यान पेयजल आपूर्ति की तरफ नहीं है ।
अभी मार्च महीने में ही पेयजल की गम्भीर हालात में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी के मौसम में राज्य में क्या हालत होने वाले है ।
सस्ती बिजली और पेयजल आपूर्ति राज्य सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है । लेकिन राज्य सरकार यह जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है ।
उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि राज्य में बाजरे की पैदावार बड़ी संख्या में होती है , केंद्र द्वारा बाजरे की एमएसपी निर्धारित होने के बावजूद राज्य में बाजरे की खरीद नहीं की गई जबकि पड़ोसी राज्यों में बाजरे की सरकारी खरीद की गई ।
इंदिरागांधी नहर केनाल से सिंचित होने वाले इलाके के किसान नहरबंदी से पूर्व ही पानी के आभाव से जूझ रहा है जबकि डेम में पानी पर्याप्त मात्रा में है ।
राज्य के किसानों को फसली ऋण भी वितरित नहीं किया जा रहा है जबकि राज्य सरकार द्वारा बड़े बड़े वादे किए जा रहे है ।
सरकार से ऋण माफी की उम्मीद लगाए बैठे किसान बैंक डिफाल्टर हो गए है । बैंक डिफाल्टर होने के कारण फसल बीमा भी नहीं हो पा रही है । इस तरह किसम फसल के नुकसान के मुआवजे से भी वंचित हो गए है ।
प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना,महामंत्री संपत सांखला ,रमेश सोनी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़ ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी,आई टी सेल संयोजक हेमंत सुनारीवाल,घीसू लाल गढ़वाल,तिलक सिंह रावत ,विकास सोनगरा, सत्येंद्र शर्मा, राजेश घाटे,राजेश शर्मा , मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महेंद्र जादम ,अरुण शर्मा ,हेमंत सांखला ,मोहन लालवानी ,तुलसी सोनी,महावीर राठौड़, अफशांन चिश्ती, वीरेंद्र वालिया, धर्मेंद्र पंचम, भारती श्रीवास्तव,प्रतिभा पाराशर,विक्रम तम्बोली ,पृथ्वी सिंह गौड़ , इंद्रवीर सिंह चुंडावत, भावना चौहान, यज्ञ देव शर्मा, रविंद्र जादौन, सुभाष जाटव, विजय सिंह टाक ,गणेश सिंह रावत, भवानी सिंह जेदिया, डॉ नेहा भाटी ,अरविंद पाराशर ,अनिल नरवाल, रंजन शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा ,विशाल वर्मा, गंगाराम सैनी, मुकेश सोनी, सीताराम शर्मा, बालेश गोहिल ,अनिल पारीक, अशोक राठी, सत्य नारायण शर्मा, वनिता जैमन, श्वेता शर्मा, सावित्री शर्मा, संकेत वर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा, अजमेर

error: Content is protected !!