केकडी 14 मार्च(पवन राठी) / प्रदेष के मंत्रालयिक कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रदेष स्तरीय खुला अधिवेषन शनिवार को एमएलडी कालेज प्रांगण में सम्पन्न हुआ, प्रदेष स्तरीय खुले अधिवेषन में मनोज सक्सेना राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष,मदन मोहन व्यास शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ,गिरिजा शंकर आचार्य प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ,महेंद्र सिंह धायल राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, शिवानंद सिंह राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ भरतपुर, पूनमचंद व्यास, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, गजेंद्र सिंह राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ(एकीकृत)
धर्मवीर सिंह शेखावत मृतक कर्मचारी महासंघ, कमल कांत सिंह सिरोही,मनीष बियाणी राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ(स्वतंत्र)गिरिराज चौधरी प्रदेशाध्यक्ष पंचायती राज संघ,सहित प्रदेष के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मन्चाशिंन थे जिनका आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट है और एकजुटता का संदेश आज केकड़ी की धरती से हमने दिया है इसको आगे भी हम कायम रखते हुए संघर्ष करेंगे तथा कर्मचारी हितों में काम करेंगे वह अन्य नेताओं के बहकावे में नहीं आ कर कर्मचारी संघ जो बाबुओं के हितों की रक्षा के लिए जो भी एकजुटता से कार्य करेगा हम प्रण लें कि हम उनके साथ रहेंगे, आज प्रदेश में कर्मचारियों के हालात काफी विकट है जहां एक शिक्षक 8 वर्ष में जो वेतन पाता है वही कर्मचारी 16 वर्ष में भी उसके बराबरी नहीं कर सकता है सचिवालय में कर्मचारियों को वेतनमान व सुविधाएं अलग है लेकिन कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन भत्ते असमान है हम आज केकडी की धरती से इस मंच के माध्यम से राजस्थान सरकार से मांग करते हैं कि सभी कर्मचारियों के साथ एक समानता का व्यवहार हो और सभी को समान सुविधाएं दी जाए अन्यथा अब कर्मचारी वर्ग जाग गया है और एकजुटता से संघर्ष के लिए भी तैयार है अब फुट डालो व राज करो वाले कर्मचारी नेताओं की भी नही चलेगी।उपस्थित समस्त कर्मचारी सभा एंव प्रतिनिधियों के आपसी विचार विर्मष एंव सहमति के आधार पर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें-मनोज सक्सेना, गिरजा शंकर आचार्य, गजेन्द्र सिंह राठोड़, महेन्द्र सिंह धायल, पूनम चन्द व्यास, शेर सिंह चौधरी, गिरीराज चौधरी, शम्भूसिंह राठोड़, कमलनारायण आचार्य, सुरेष धाभाई, राजाराम यादव, राजेष चारण, शेखर लुहारिया, सुरेष तोमडिया, षिवानन्द सिंह, मनोज वर्मा, प्रदीप सिंह, देवी सिंह भाटी, विजेन्द्र सिंह, अनुप नालावत, अनिल शर्मा, अषोक वैष्णव, अल्ला नूर, संदिप माथुर, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाष खोजा, केवलराम चौधरी के साथ साथ मार्ग दर्षक एंव विषेष आमंत्रित सदस्यो के रूप में कमलकान्त सिरोही तथा मदनमोहन व्यास । सघर्ष समिति का मुख्यालय 102, जनकपुरी प्रथम, इमलीवाला फाटक, जयपुर में रखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।अधिवेशन में राज्यस्तरीय विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित राज्य के समस्त जिलों के 132 विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियो ने भाग लिया। अधिवेषन में विचार विर्मष कर मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो में वेतन कटोति बन्द किये जाने,सचिवालय एंव अधिनस्थ कार्यालय के बाबूओ का वेतन समान किया जाने, कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 व समयबद्व पदोन्नती दिये जाने, मंत्रालयिक निदेषालय का गठन किया जाने सहित अन्य मांगो पर चर्चा कर इन्हें लागू करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग करने का निर्णय किया गया, कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री सत्यनारायण सोनी ने किया ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष शम्भू सिंह राठोड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो बीडा एकता का केकड़ी द्वारा उठाया गया उसमे सभी के सहयोग से सफलता प्राप्त हुई। जिसमें अधिवेषन संरक्षक चन्द्रप्रकाष दूबे, सत्यनारायण सोनी, जुगल किषोर शर्मा, हरगोविन्द सिंह, घनष्याम पंवार, राजाराम पारीक, गोविन्द पाठक, मोहम्मद ईलीयास, मंगलेष्वर तिवाडी, मुकेष कुमार पारीक, कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप मीश्रा, प्रीयंका शर्मा, खुषबू दाधिच, पुजा झा सहित केकड़ी सरवाड़ सावर के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी सदस्यो का विषेष सहयोग रहा । साथ ही प्रेस एंव मिडीया द्वारा भी अधिवेषन को सहयोग प्रदान किया जिसके लिए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया गया।