केकडी 17 मार्च (पवन राठी)
राजकीय पीजी महाविद्यालय केकड़ी में आज कला, वाणिज्य एवं विज्ञान परिषद का गठन किया गया जिसमें परिषद के उद्देश्यों व कार्यों के लिए प्राचार्य डॉ सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा छात्रों को अभि प्रेरित किया गया। कला परिषद प्रभारी पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि कला परिषद में टीना दायमा, निरमा मेघवंशी, सरिता बैरवा, सिमरन पंवार ,सपना साहू ,रजनीकांत वाजपेयी, अलविना रंगरेज,मनीषा सेन, विष्णु मीणा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। विज्ञान परिषद प्रभारी चतराराम गोदारा ने बताया कि विज्ञान से पूजा शर्मा, पूजा साहू, प्रेरणा खत्री,शोभाग गुर्जर, ज्योति शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। वाणिज्य परिषद प्रभारी डॉ अनीता रायसिंघानी ने बताया कि अर्पित कुमार नुवाल, खुशी राम कुमावत, आयुष शर्मा रिषभ जैन ,लक्ष्मण माली, आशाराम माली ,घीसालाल मीणा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सहायक आचार्य डॉ नीता चौहान ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं में विशेष योग्यता होती है जिन्हें कला, विज्ञान, वाणिज्य परिषद के माध्यम से मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। सप्ताह में दो दिन एक छात्र अथवा छात्रा के द्वारा अपनी कला को अन्य छात्रों को बताने का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना मंच के अंतर्गत लघु शोध कार्य एवं ग्राम सर्वेक्षण की भी जानकारी दी गई।