भारत विकास परिषद् अजयमेरू द्वारा 27 मार्च 2021 को होगा अजमेर महोत्सव

अजमेर, भारत विकास परिषद् अजयमेरू शाखा द्वारा 27 मार्च 2021 को अजमेर दिवस के उपलक्ष्य पर अजमेर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
शाखा सचिव अनुपम गोयल ने विस्तार से बताया कि दिनांक 27 मार्च 2021 को अजमेर दिवस के उपलक्ष्य अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियो को भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा द्वारा अजमेर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि आज शाखा द्वारा अजमेर दिवस पर अजमेर गौरव पुरस्कार देने का निर्णय किया गया ओर यह कार्यक्रम प्रति वर्ष शाखा द्वारा किया जायेगा।
शाखा वित्तसचिव अशोक टांक ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ शाखा के नवीन पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम एंव होली के अवसर पर फाग महोत्सव का आयोजन भी किया जायेगा ।

अनुपम गोयल
शाखा सचिव
भारत विकास परिषद् , अजयमेरू
9214429399

error: Content is protected !!