श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर की जाटियावास इकाई के तत्वावधान मे एवम इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मैना बड़जात्या के सुपुत्र अखिल के जन्मदिन के उपलक्ष में लाडलीघर आवासीय विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण कर रही दृष्टिबाधित बालिकाओं के उपयोग हेतु सभी तरह के फल के साथ चाय,शक्कर, नमकीन,मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री दी गई
समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि गो रक्षक एवम राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानन्द जी महाराज के सानिध्य में अखिल ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया इस अवसर पर सभी उपस्थित दिव्यांगनाओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर पार्श्वनाथ कालोनी की इकाई अध्यक्ष सुनीता सेठी,नमन सर्वोदय कालोनी इकाई मंत्री रेणु पाटनी, अनामिका सुरलाया,
वर्षा जैन,डिम्पी जैन आदि उपस्थित रही
अंत मे महाराज श्री ने सभी संमिति सदस्याओ को आशीर्वाद देते हुवे शुभकामनाएं प्रेषित की
मधु पाटनी