बार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर विचार घोष्ठीओ का आयोजन
पलेरा [ टीकमगढ़ 18 /03/2021 को अमृत महोत्सव का आयोजन और बार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर पलेरा जनपद खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ;पलेरा विद्यालय में नगर के अधिबक्ता पत्रकार श्री सतेन्द्र खरें में मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम बेटी पूजन शिक्षक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कोरोना वायरस रोकने मास्क वितरण किये गए।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एम् एल कुशवाहा ने स्वागत भाषण दिया। युवा पत्रकार सोनू विश्वकर्मा जी का सम्मान किया गया।
आयोजन के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य रूप से वक्ता बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षण संस्थाओं में भारत के आजादी के सपूत महान महापुरुषों को याद करने के लिए अमृत महोत्सव चलाया जा रहा है जिसमें देश की आजादी जलाने वाले महापुरुषों को याद किया जा रहा है भारत देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर यह आयोजन आयोजित किया गया
कार्यक्रम को आगे बढ़ा कर समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी जी ने भारतीय संस्कृति संस्कारो और नैतिक शिक्षा पर विचार दिए। शिक्षा परीक्षा को समझाया
शासकीय हाई स्कूल बुदौर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार केवट की उपस्थिति में बालिकाओं के पद पूजन किए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें साहित्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर शिक्षक शिक्षकों द्वारा अमृत महोत्सव के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए समाजसेवी संतोष गंगेले के इस परोपकारी निस्वार्थ भाव समाज के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया l
शासकीय हाई स्कूल घूरा विद्यालय में अमृत महोत्सव मनाया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री महेश प्रसाद कुर्मी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता आंदोलन संघर्ष की अमर गाथा के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन करना, आजादी में भाग लेने वाले अमर शहीदों की जीवनी के बारे में जानकारी दी और सभी बच्चों को समस्त नेताओं के विचारों आदर्शों को अपनाने को कहा l
अमृत महोत्सव के बारे में बच्चों को बताया गया तथा समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी द्वारा जो बच्चों को जानकारी दी गई उसकी संस्था में भूरी भूरी सराहना की गई संस्था प्रमुख श्री महेश प्रसाद कुर्मी जी द्वारा चिंता व्यक्त की गई कि सरकार द्वारा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्कूल का समय किया गया लेकिन अभिभावक अपने बच्चों को बहुत कम संख्या में संस्था में अध्ययन हेतु भेज रहे हैं जिसके लिए ग्राम के नागरिकों से बराबर संपर्क किया जा रहा है माता पता को बुलाया जा रहा है फिर भी
उपस्थिति चिंताजनक है बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी द्वारा लगातार बुंदेलखंड में अमृत महोत्सव एवं परीक्षा की तैयारी शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता समरसता समाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान नशा मुक्ति अभियान वाहन दुर्घटना रोकने भारतीय संस्कृति नैतिक शिक्षा बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता और नैतिक शिक्षा की कहानियों के माध्यम से बच्चों को जगाने में लगे हुए हैं प्रतिदिन हुआ है हजारों बच्चों से मिलकर तन मन धन से समाज को देश सेवा में लगे हैं