लॉक डाउन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान समारोह

21 मार्च को रुचा डेवलपमेंट सोसायटी व नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वॉरियर्स, व लॉक डाउन में आयोजित प्रतियोगिता में जीते प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष रेखा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया
कार्यक्रम अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल , अजमेर महापौर ब्रजलता हाड़ा, न्यायाधीश किशन गुर्जर , आरएएस हेमंत स्वरूप माथुर, आरटीएस ओम सिंह लखावत, डिप्टी डॉ प्रियंका रघुवंशी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के के सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नरेश राघानी, पार्षद भारती श्रीवास्तव , पार्षद अजय वर्मा, भाजपा जिलामंत्री राजेश शर्मा, भाजपा बजरंग मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, डॉ राहुल भारद्वाज बगरु आदि के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।
संस्था सचिव एडवोकेट राजीव भारद्वाज बगरु ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के बाद रुचा डेवलपमेंट सोसायटी के बारे में अध्यक्ष रेखा वर्मा ने स्वागत भाषण में संस्था का परिचय देते हुए कहा कि संस्था के द्वारा हर वर्ष अपनी कला को निखारने हेतु मंच उपलब्ध कराया जाता है जिस से समाज के हर वर्ग के लोग हर उम्र के लोग अपनी कला की प्रस्तुति दी सके, इसी को लेकर पिछले वर्ष मार्च में आये वैश्विक महामारी के दौरान सरकार के द्वारा लगे लॉक डाउन के दौरान लोगो को अपनी कला को निखारने के लिए लगभग 30 तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया चूंकि मिलना मुनासिब नही था इसका उपाय निकालते हुए ऑनलाइन ही वीडियो के द्वारा अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन हेतु अलग व्हाट्सएप ग्रुप ओर उन्ही कला के नामी लोगो को इनका जज बनाया गया , लगभग 30 प्रतियोगिता में 500 से अधिक लोगो ने भाग लिया व अजमेर ही नही वरन पूरे भारत के लोग इस प्रतियोगिता से जुड़े व अपनी सहभागिता दी, साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरत मंद लोगो को खाना , सुखी खाद्य सामग्री का भी स्वम् के द्वारा प्रत्येक दिन वितरण किया गया इसका एक मात्र उद्देश्य कोई भूखा ना सोए साथ ही आस पास के लोगो को भी प्रोत्साहित किया गया, इसी दौरान संस्था के द्वारा प्रत्येक दिन जो हर वर्ग के लोग जो संस्था की मदद कर रहे थे या लोगो की मदद कर रहे थे अपनी जान की बाजी लगाकर लगभग पूरे वर्ष भर नौकरी के रहे थे उनकी एक सूची बनाई गई एवं उन्ही लोगो का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया। लगातार आगे भी ऎसे कार्यक्रम जारी रहेंगे
कोरोना योधा राजस्थान पुलिस से अभय कमांड सेंटर में तैनात कॉन्स्टेबल चतर सिंह चारण , कॉन्स्टेबल कैलाश जाट, शैलेष गर्ग , मनोज तोड़वाल ऐसे लगभग 50 लोगों का सम्मान किया
अनिता भदेल ने कार्यक्रम में में बोलते हुए कहा कि मेरा इस संस्था के कार्यक्रम में लगातार चौथी बार आना हो रहा है संस्था लगातार नए और विशाल सत्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करती है, साथ ही वैश्विक महामारी में जुटे लोगो का सम्मान करने से लोगो का उत्साह बढेगा, लोग घर से निकलकर समाजसेवा करेंगे इतनी बड़ी वैश्विक महामारी में सबने अपने स्तर पर जितनी मदद संभव हो ली कई लोग सामने दिख गए परन्तु कई लोगों का आज भी कहीं कोई नाम नही है निश्चित संस्था के अच्छे कार्य के लोए साधुवाद।
महापौर हाड़ा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कार्यक्रम की जब चर्चा सोसायटी की टीम से हुई तो मुझे भी लगा ऐसे लोगों के साथ जुड़ना चाहिए और नगर निगम अजमेर की टीम ने जुटकर कार्यक्रम में हरसंभव मदद की, ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए ताकि मददगार समाजसेवी, लोगों का हौसला अफजाई हो सके।
डीजे किशन गुर्जर ने कहा कि अजमेर से मेरा हमेशा संपर्क रहा है जब संस्था ने मुझे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी मुझे बहुत अच्छा लगा भविष्य में भी ऐसी संस्था से जुड़ा रहूंगा।
आरटीएस ओम सिंह लखावत ने कहा जिस प्रकार मुझे कार्यक्रम की जानकारी मिली या संस्था ने जब यह महामारी शुरू हुई मुझे कहा कि हम भोजन वितरण करना चाहते है हमको अनुमति के साथ मार्गदर्शन कीजिए तो मेरे द्वारा अनुमति में मदद ही नही अपितु खुशी हुई संस्था के सदस्यों के हौसले को देखकर की ऐसे महामारी काल मे भी संस्था के द्वारा आगर बढ़ कर भाग लेना एक अच्छी पहल है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोरोना योद्धा सफ़ाई कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवी का सम्मान किया गया। उसके पश्चात प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सादिक व ग्रुप, सहित कई लोगों ने सहभागिता दर्ज कर रंगारंग प्रस्तुति देकर समा बांध दिया
कार्यक्रम के अंत मे सचिव राजीव भारद्वाज बगरु ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद जोशी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष जयदीप सोनी , वीना बोहरा , सीमा पाठक , राघव सोनी , पंकज सोनी, मिनाली ठाकुर, मनोरमा शर्मा , रेखा सोनी , रैना शर्मा , इंदु थालिया , मधु वर्मा , दिव्यदर्शन वर्मा, दिनेश शर्मा ,राजा महाजन ,अनुज माथुर, आदि मौजूद थे।

राजीव भारद्वाज बगरु सचिव
रेखा वर्मा अध्यक्ष
मो:9928577734

error: Content is protected !!