आज दिनांक 21 मार्च 2021 विराटनगर कोली समाज के पार्षदों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक ताराचंद गडरिया ने बताया कि प्रथम बार कोली समाज के अधिक पार्षद चुनकर आए हैं इसे लेकर समाज में काफी उत्साह है जिसके चलते आज यह स्वागत व अभिनंदन समारोह रखा गया।
महिला समन्वयक श्रीमती उर्मिला तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का साफा, शॉल, बुके व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत के अंतर्गत नगर निगम की महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा का 21 किलो की माला पहनाकर एवं मेंमंटो भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पार्षद द्रोपदी कोली ने विराट नगर की स्थानीय समस्याओं को विस्तार से रखते हुए महापौर महोदय से उन्हें प्राथमिकता देते हुए इसके निवारण करने का आग्रह किया और बताया कि विराटनगर में यह लोग लंबे समय से विकास कार्यों से उपेक्षित है और अनेक जनहित की समस्याओं से ग्रस्त है। अतिथियों में महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, रामबाबू शुभम, पार्षद द्रोपदी कोली, श्रीमती चंचल बेलवाल, हेमंत सांखला, निर्मल बेलवाल, डॉक्टर कन्हैयालाल बुंदेल आदि उपस्थित रहे। स्थानीय पार्षद कुशाल कोमल का भी स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में भगवान सिंह, रामानंद, देवेंद्र धनेरिय, किशन, पूर्णा गाडोरिया, महेंद्र धनेरिया, सरोज गहलोत, सुनीता, शांति देवी व जीना लाल आदि प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लाजवंती लाता डाबरिया ने किया ।
द्रोपदी कोली
पार्षद
Mob 9351329069