अजमेर- 24 मार्च -अखिल भारतीय सिन्धू संत समाज की ओर से देशभर में संतो की ओर से जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री का वितरण किया गया। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूपदास उदासीन, राष्ट्रीय महामंत्री महंत श्यामदास उदासीन, महंत हनुमानराम तीर्थराज पुष्कर, तुलसी किशनधाम के सांई ईसरदास, सोनू उदासीन, गौतम सांई की ओर से शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों के जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री का वितरण किया गया। सेवा में रमेश कल्याणी, शंकर सबनाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, लक्षमणदास दौलताणी, दीपक बालाणी, घनश्यामदास, भगवानदास सम्मिलित थे।
कल 25 मार्च को गउशाला में चारा वितरण किया जायेगा-
सेवाधारी नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि कल 25 मार्च को प्रातः 9 बजे से आवंला एकादशी के अवसर पर सीता गौशाला पहाडगंज में संतो की ओर से गउमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा की जायेगी।
(गौतम सांई)
मो.9636674979