अजमेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सह संयोजक हीरेंद्र कौशिक व रेसी शर्मा के द्वारा सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव हेतु डॉ. अरविंद शर्मा (गिरधर) को आईटी प्रभारी व विजय खेमानी व हेमन्त सुनारीवाल को सहप्रभारी नियुक्त किया। पूर्व मेें भी इनकी सक्रियता व कार्यदक्षता से विभिन्न चुनावों मे इस टीम द्वारा उल्लखनीय कार्य किये जाने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया था। प्रदेश मे अपनी धाक जमा चुकी यह टीम अब सहाड़ा मे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरी उतरकर सहाड़ा सीट पार्टी के खाते में डालेगी।