कृषि मंडी 2 अप्रैल तक बंद

केकडी,27 मार्च (पवन राठी)
वार्षिक खाता बंदी के कारण आगामी 29 मार्च से 02 अप्रैल तक कृषि उपज मण्डी में कृषि जिन्सों की ख़रीद – फ़रोख्त का कार्य बंद रहेगा।व्यापारिक एशोसिएशन, केकड़ी शैलेन्द्र बोरदिया ने बताया कि
चालू वित्त वर्ष के लेखा – जोखा को अंतिम रूप देने के लिये व्यापारियों के व्यस्त रहने के कारण केकड़ी कृषि उपज मण्डी में 29 मार्च से 02 अप्रैल तक कृषि जिन्सों की ख़रीद – फ़रोख्त का कार्य बंद रहेगा अतः किसान भाइयों से अनुरोध है कि इस दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिये अपनी उपज कृषि मण्डी में ना लाये। नये वित्त वर्ष का व्यापार प्रारम्भ 03 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में किया जायेगा।

error: Content is protected !!