केकड़ी,27 मार्च(पवन राठी) / राजकीय महाविद्यालय केकडी़ में शनिवार को नवाचार कौशल विकास प्रकोष्ठ एवं आनंदम के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा वर्ग को कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर रोजगार के अवसरों में वृद्धि की जा सकती है। नवीन प्रयोगों द्वारा युवा विकास को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। प्रकोष्ठ प्रभारी विनय शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार के अंतर्गत नवीन सृजन द्वारा युवा सशक्तिकरण को दिशा दी जानी चाहिए। प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य राजेश नरूका ने *स्टार स्किल एप* तथा डॉ अनीता रायसिंघानी ने *स्वयं पोर्टल एवं दिशारी* एप की जानकारी दी। रजनीकांत वाजपेयी ने *वेबसाइट डेवलपमेंट का* प्रशिक्षण प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ आर पी बागड़ी एवं पीयूष कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता चौहान ने किया व चतराराम गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।