विश्व में सबसे बडी ईष्टदेव झूलेलाल की 21 फीट विशाल प्रतिमा की स्थापना 3 अप्रेल को

अजमेर 27 मार्च – पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चेटीचण्ड पखवाडे का शुभारंभ 3 अप्रेल 2021 शनिवार को सांय 5 बजे से जतोई दरबार, नगीना बाग में किया जायेगा।
सेवादार फतनदास ने बताया कि दरबार में विश्व में सबसे बडी वरूणअवतार ईष्टदेव झूलेलाल की 21 फीट विशाल प्रतिमा की स्थापना 3 अप्रेल को सांय 5 बजे स्थापना की जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा हवन कार्यक्रम के साथ संत महात्माओं की उपस्थिति में धर्मध्वजा पूजन से होगा एवं धार्मिक आयोजन में पूज्य बहिराणा साहिब पझडा, दीपदान व महाआरती किया जायेगा जिसमें सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
प्रतिमा के समक्ष पवित्र ज्योत स्थान, जल व ज्योत पूजन स्थान, रंगीन लाइट फव्वारा सजावट व छतरी का निर्माण भी करवाया गया हैै।

(सेवादार फतनदास)
मे.9414003663

error: Content is protected !!