अज़मेर की बेटी का सम्मान एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) व गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी अजमेर की ओर से किया गया
अज़मेर में सात पीपली बालाजी मंदिर रेलवे ओवर बिरिज के पास सुधा वाटिका गार्डन में शैलेश गर्ग के नेतृत्व एक पहल सेवा सामाजिक संस्था व गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी अजमेर सर्वधर्म समाज के लोगो ने
अज़मेर की बेटी आरिफा को शोल उड़ाकर व हार माला पहनाकर सम्मान किया गया ।
एक पहल संस्था संस्थापक शैलेश गर्ग अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने आरिफा को शॉल उड़ाई
गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष सरदार भजन सिंह व इम्तियाज ने माला पहनाकर बेटी आरिफा का स्वागत किया इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह नयाल ,अंश गर्ग , ने बेटी आरिफा के उज्जवल भविष्य की कामना की
एक पहल सेवा संस्था के शैलेश गर्ग ने बताया कि बेटी आरिफा कॉलेज शिक्षा में पर्यावरण विषय की पढ़ाई के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं में स्वच्छता की अलख जगाने का जुनून ऐसा कि इसे जीवन का मकसद बना लिया है। युवा नेतृत्व और नारी शक्ति के रूप में अजमेर की एक बेटी ने केवल महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया बल्कि पूरे गांव में घरघर स्वच्छता के लिए शौचालय बनाने और इनका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। यही नहीं, वह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम कर रही हैं
ग़रीब नवाज़ वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष सरदार भजन सिंह ने बताया कि बेटी अरीफा अली को मिले हैं कई सम्मान राज्य स्तरीय दो दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इससे पूर्व नेहरू युवा संगठन की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अरीफा के अनुसार वर्तमान में एमएससी एनवायर्नमेंट साइंस की स्टूडेंट हैं और एक एनजीओ के साथ मिलकर स्वच्छता सवाल के लिए काम कर रही हैं। अजमेर से करीब 15 किमी दूर तबीजी गांव में पिछले तीन सालों में इन्होंने घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। वहीं बालिकाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। खुले में शौच मुक्त के लिए ‘स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाने को प्रेरित किया।
एनवायर्नमेंट साइंस में पढ़ाई के साथ कॅरियर बनाना तो है ही लेकिन इसे चुनने के पीछे मकसद सिर्फ एक ही है
कि हमारा देश, राज्य, जिला, गांव स्वच्छ रहे। आज स्वागत करने वालो में शैलेश गर्ग,अनिल खंडेलवाल, प्रदीप पराश्वर, ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग इम्तियाज जी,नासिर अली उपस्थिति थे