अजमेर। पिछले वर्ष पुरे देश में लगे लॉक डाउन में संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर की गौशाला में लगातार गौ माता के हरे चारे की व्यवस्था की थी इसके अलावा कई स्थानों पर मूक पक्षियों के लिए भी ज्वार, बाज़ार एवं मक्का की व्यवस्था की थी। इसी कड़ी में इस वर्ष प्रदेश में लगे लॉक डाउन में पिछले 05 दिनों से संस्था द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे आज भी एक ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया गया इसके अलावा अबसे लॉक डाउन (जन अनुसाशन पखवाड़े)की समाप्ति तक सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया जायेगा।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की कोरोना वायरस के कहर के चलते प्रदेश में लॉक डाउन है ऐसी स्थिति में पशु पक्षियों को भी भूख का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर में भी ऐसे गौ वंश जिन्हे दूध नहीं देने पर गौ पलकों द्वारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है तथा जो बीमार और बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉक डाउन की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए कल से लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे एवं समय समय पर पानी के टेकर की भी की व्यवस्था कराई जाएगी।
गौ सारथी मुहीम में अभी तक 285 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल एवं गौ सारथी मुहीम के संयोजक नौरत बंसल ने बताया की चूँकि सारथी संस्था द्वार पिछले 2 वर्ष से भी अधिक समय से नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्तिथ कांजी हाउस में रहने वाली सड़कों से पड़की गयी गौ माता के हरे चारे के भोजन की मुहिम गौ सारथी चलायी जा रही है। जिसमे संस्था सदस्यों के अलावा जान सहयोग से हरे चारे के लिए इस मुहीम के लिए राशि एकत्र करि जाती है। और आज तक इसी मुहीम में 285 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। आगे भी संस्था द्वारा यह मुही म इसी प्रकार जारी रहेगी।
वीडियो कंफ़ेरन्सिंग के जरिये करि संस्था सदस्यों की मीटिंग
चूँकि अभी लॉक डाउन है इसीलिए संस्था सदस्यों द्वार टेक्नोलॉजी का स्तेमाल करते हुए इस मुहीम को सफल बनाने के लिए जय गोयल, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, राहुल गोयल, पियूष चांदावत, कमल गर्ग, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल सहित अनेक संस्था सदस्यों में ऑनलाइन वीडियो कंफ़ेरन्सिंग के जरिये मीटिंग करी।