अजमेर, 17 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में सतगुरू ग्रुप और शेवाराम लालचंदानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न अस्पताल को 21 आॅक्सीजन कंसेंटेªटर उपलब्ध कराए गए हैं। ट्रस्ट द्वारा कुल 56 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे एक साथ 112 जरूरतमंद मरीजों को आॅक्सीजन मिल सकेगी।
देवनानी की उपस्थिति में सतगुरू ग्रुप और शेवाराम लालचंदानी चैरिटेबल ट्रस्ट के नुमाइंदों ने पहले चरण में 21 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को भेंट किए। इनमें से 15 कंसेंट्रेटर नेहरू अस्पताल, 5 कंसेंट्रेटर मित्तल अस्पताल और एक कंसेंट्रेटर शेवा क्लीनिक के लिए दिया गया है। दूसरे चरण में नेहरू अस्पताल, मित्तल अस्पताल और क्षेत्रपाल अस्पताल को कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष 35 कंसेंट्रेटर जल्द अजमेर आ जाएंगे।
कंसेंट्रेटर भेंट करते समय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के.के. सोनी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सम्पत जोधा, सतगुरू ग्रुप के फाउंडर व चैयरमेन अनिल चंदीरानी, प्रेसीडेंट प्रकाश लालचंदानी, वाइस प्रेसीडेंट राजा डी. थारवानी, सतगुरू आर्केड के टेªेनी डायरेक्टर मंथन थारवानी, सीएफओ विजय आसनानी, एडमिन जूही लखवानी, सतगुरू इंटरनेशनल स्कूल के सौरभ कपूर, मित्तल अस्पताल के डायरेक्टर मनोज मित्तल, दिलीप मित्तल, सुनील मित्तल, सार्थक मित्तल, श्याम सोमानी, पीआरओ संतोष गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
श्मशानों में लकड़ियां उपलब्ध कराईं
देवनानी ने सोमवार को पुष्कर रोड और वैशाली नगर आंतेड़ स्थित मुक्तिधाम में एक-एक डम्पर सूखी व पतली लकड़ियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रोजाना कई लोगों का असमय निधन हो रहा है। ऐसे में टालों में मोटी लकड़ियां तो हैं, लेकिन पतली लकड़ियों का अभाव हो गया है। पतली लकड़ियां दाह संस्कार में बहुत ज्यादा सहायक और कारगर होती हैं। यदि जरूरत पड़ी तो मुक्तिधामों में और भी लकड़ियों के डम्पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मृतकों का दाह संस्कार अच्छी तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि रोजाना काफी लोगों का असमय निधन हो रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग कम आंकड़े बताता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुक्तिधामों पर लकड़ियों की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी की है।