ब्लैक फंगस के इंजेक्शन और दवा की भी की जाए व्यवस्था

प्रो. वासुदेव देवनानी
पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कलेक्टर से नेहरू अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराने का आग्रह करते हुए कहा कि पहले गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें जीवनदान मिल सके। इसके बाद बाकी मरीजों के भी तुरंत इलाज की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नेहरू अस्पताल प्रशासन को पाबंद किया जाए। देवनानी ने कलेक्टर से ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके समुचित इलाज, इंजेक्शन और दवा की व्यवस्था कराने का भी आग्रह किया।

रेफर मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
देवनानी ने कहा कि पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आदर्श नगर स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों को नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो इलाज मिलने में इतनी देर हो जाती है कि मरीज दम ही तोड़ देते हैं। इन अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचते ही नेहरू अस्पताल में मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाए, तो कइयों की जान बचाई जा सकती है। एक तो मरीज पहले ही गंभीर स्थिति में आते हैं, दूसरा उन्हें यहां पर भी इलाज के लिए तरसना पड़ता है।

-जलदाय विभाग बेसहारा, सुनवाई करने वाला कोई नहीं
-एक तरफ कोरोना का डर तो दूसरी तरफ गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा

अजमेर, 17 मई। एक तरफ जलदाय विभाग शहर में समय पर जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है, तो दूसरी ओर जहां आपूर्ति हो रही है, वहां नलों में कीड़ेयुक्त गंदा पानी आ रहा है। शिवसागर काॅलोनी, फाॅयसागर रोड के निवासी कीड़ेयुक्त पानी बोतल में भरकर पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें गंदे पानी की बोतलेें दिखाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है, ऐसे में गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
आमजन की व्यथा सुनने के बाद देवनानी ने जलदाय विभाग के एक्सईन को फोन किया तो जवाब मिला कि उनका प्रमोशन हो गया है और वे अपने साथी को चार्ज देकर रिलीव हो गए हैं। इसके बाद देवनानी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन उन्हें कहीं से भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे जाहिर होता है कि जलदाय विभाग बेसहारा हो गया है और आमजन की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
देवनानी ने इस बारे में जिला कलेक्टर से मुलाकात के दौरान शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अजमेर की जनता पहले ही कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में जलदाय विभाग लोगों को और ज्यादा बीमार करने पर तुला हुआ है। गंदे और कीड़ेयुक्त पानी की आपूर्ति होने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि यही नहीं, अनेक क्षेत्रों में ना तो समय पर पानी की आपूर्ति की जा रही है और ही आपूर्ति के समय पूरे प्रेशर से पानी दिया जा रहा है। कहीं-कहीं तो बहुत ज्यादा लम्बे अंतराल से पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे जनता के सामने पेयजल के लिए किल्लत हो गई है।

error: Content is protected !!