श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की श्रीमती उर्मिला निर्मल जी गंगवाल के सहयोग से मरीज एवम उनके परिजनों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा में सहयोग दिलाते हुवे समिति की संरक्षक प्रोफेसर श्रीमती सूर्यकांता जैन ने कहा कि मानव के जीवन में उतार चढ़ाव तो आते रहते है लेकिन हमें धर्म की राह पर चलना चाहिए एक ओर वैश्विक महामारी की वजह से पूरा विश्व सहमा हुवा हैं व सरकार आमजन की सुरक्षा में लगा है ऐसे में हमे भी इस रोग से प्रभावित व्यक्तियों की सेवा में हर संभव सहयोग करना चाहिए
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि समिति की सभी सदस्याओ के सहयोग से पशुधन व मूक पक्षियों की रक्षा के साथ जनउपयोगी कार्य किये जा रहे है जिसमे स्लम एरिया में रहने वाले परिवारों को सहयोग किया जा रहा हैं
समिति की आनंदनगर इकाई अध्यक्ष अंजू अजमेरा ने सेवा सहयोगी गंगवाल परिवार के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि होस्पिटल परिसर में भोजन की व्यवस्था में लायन अतुल पाटनी एवम जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के मुकेश कर्णावट सहयोग कर रहे है साथ ही कल प्रातः से घर घर पक्षियों के स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु परिंड़ो का वितरण किया जाएगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष