कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला से अजमेर जिले के अंदर कोरोना काल के दरमियान बिजली कंपनियों को पाबंद करने की मांग करते हुए कहा कि इनके द्वारा बंद दुकानों के भारी-भरकम बिजली के बिल दुकानदारों व घरो में आमजन को बांट दिए गए हैं। शैलेश गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि अभी कोरोना कॉल में लोगों के काम धंधे पूरी तरह से बंद पड़े हैं। बाजारों की 90% दुकानें बंद पड़ी है मध्यम वर्ग का जीवन अभी पटरी पर नहीं आ पा रहा है ऐसे में सरकार संबंधित विभाग व कंपनियों को आदेश दे कि बिजली का बिल कुछ माह के लिए स्थगित कर दिया जाए एवं इन उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह की पेनल्टी ना लगाई जाए। शैलेश गुप्ता ने कहा कि लगभग 2 महीने से दुकानें बंद पड़ी है। उस पर विभाग द्वारा भारी-भरकम बिजली का बिल भेजने से आम जनता में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इससे उनको राहत प्रदान की जाए।