शिक्षक को गरीब की जोरू सब की भाभी बना करकार्य करवा रहा है – कीर्ति पाठक

कीर्ति पाठक
आज दिनांक 17-5-21 को आम आदमी पार्टी महिला शक्ति व अजमेर संभाग कीओर से श्रीमान प्रकाश राजपुरोहित जी , ज़िला कलेक्टर अजमेर को दो ज्ञापन दिएगए। प्रथमत: उन के संज्ञान में लाया गया कि शिक्षकों की ड्यूटी ग़ैर ज़रूरी जगह लगानेसे उन पर संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है। कोरोना काल में वर्तमान में सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी सेंट्रल बस स्टैंड ( लॉकडाउन में बंद है ) रेल्वे स्टेशन व पेट्रोल पम्पों पर लगाई गयी है जब की वह कार्य बसकंडक्टर व पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों द्वारा बहुत आसानी से किए जा सकते हैं।ट्रेन में आज बिना रेज़र्वेशन के कोई सफ़र नहीं कर सकता और रेज़र्वेशन के दौरानयात्री की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाती है सो यहाँ यात्रियों की भीड़ लगवा कर औरकिसी भी शिक्षक को बेवजह कार्य करने को क्यूँ बोला जाए जब कि स्थानीयप्रशासन यात्रियों की सूची बहुत आसानी से रेल्वे से सम्पर्क कर जुटा सकता है।
दूसरा आम आदमी पार्टी अजमेर संभाग द्वारा अजमेर में विभिन्न दुकानों परएमआरपी से ज़्यादा राशि में सामान विक्रय किए जाने पर विरोध दर्ज करवायागया व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया कि रसद विभाग की स्पेशल टीमगठित कर दुकानों का निरीक्षण करवाया जाए। आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया किआज सरकारी शिक्षकों की स्थिति गरीब की बीवी जैसी हो गयी है जिसे स्थानीयप्रशासन द्वारा जहां चाहे वहाँ कार्य में झोंक दिया जाता है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर वार करते हुए कहा कि अजमेर का स्थानीय प्रशासनबिना व्यावहारिक दृष्टिकोण के लकीर का फ़क़ीर बना हुआ है। जिन यात्रियों वपेट्रोल ख़रीददारों की लिस्ट पेट्रोल पम्प का कर्मचारी , बस का कंडक्टर व रेल्वे केकर्मचारी आसानी से उपलब्ध करवा सकता है वहाँ आज के आपदा काल में भीड़जुटने पर संक्रमण के ख़तरे का डर होने पर भी प्रशासन सरकारी शिक्षकों की ड्यूटीलगा अपनी हटधर्मिता का परिचय दे रहा हैं।
कोरोना नियमों की पालना करते हुए आज के ज्ञापन अजमेर संभाग के ( भीलवाड़ासह प्रभारी ) देवांशु भट्टाचार्य द्वारा सपत्नीक दिए गए।

error: Content is protected !!