भर्ती होने वाले एवं डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने का सुझाव

विजय जैन
अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों एवं डिस्चार्ज होने वाले को भी मरीजों के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने का सुझाव रखा। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन के निर्देश पर 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा जो प्रदेश भर से करोना महामारी से जुड़े इस प्रकार के सुझाव लेकर सरकार को देगी।

शहर कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि बैठक के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इस सुझाव को प्रमुखता से रखा की अस्पतालों में भर्ती एवं डिस्चार्ज मरीजों के आंकड़े सार्वजनिक नहीं होने से लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है यदि डिस्चार्ज मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाएगा तो आम जनता को ज्ञात रहेगा कि अस्पताल में कितने प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस भ्रम कभी अंत होगा कि अस्पतालों में इलाज के लिए बेड एवं ऑक्सीजन नहीं है इस भ्रम के हालात के मद्देनजर आम लोगों में भय का वातावरण है कि करोना महामारी में आमजन का इलाज नहीं हो रहा है। बैठक में आधिकारिक रूप से कहा गया कि सभी जिला अध्यक्षों पदाधिकारी अपने सुझाव गठित की गई छह सदस्यीय कमेटी को सौंप दें जिससे सरकार तक उनके सुझाव पहुंच सके इसके लिए पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी बनायी जायेगी यह कमेटी कोरोना को लेकर पार्टी समय-समय पर राय देगी. पार्टी कोरोना काल में लोगों को राहत पहुंचाने के लिये दिये गये सुझावों पर काम करेगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कोरोना काल में अब आमजन को राहत पहुंचाने के लिये आगे आयेगी इसके तहत ये निर्णय आज राजस्थान कांग्रेस की हुई वर्चुअल बैठक में किये गये पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई इस वर्चुअल बैठक से सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी वीसी के जरिए जुड़े थे बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं को तीन अलग-अलग टास्क दिये गये हैं। कांग्रेस प्रदेशभर में 10 लाख मास्क वितरित करेगी आगामी 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर प्रदेशभर में इस अभियान को शुरू किया जायेगा वहीं पार्टी जरुरतमंदों को खाने के पैकेट, सूखा राशन और दवाइयों के किट भी वितरित करेगी. इसके अलावा कांग्रेस विधायक अपने कोटे से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 2-2 एम्बुलेंस देंगे।

बैठक के दौरान सीएम गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाएं. सरकार की स्कीम की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं. केन्द्र सरकार की विफलताओं की जानकारी भी जनता को दें गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कोविड को लेकर केन्द्र को पहले चेताया था, लेकिन केन्द्र ने ध्यान नहीं दिया।

बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने जिला स्तर पर स्थापित किए कोविड-19 सहयोग कंट्रोल रूम मैं संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी जिसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कंट्रोल रूम में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी।

error: Content is protected !!