सारथी संस्था की गौ माता की भोजन व्यवस्था के साथ सड़कों के किनारे अपना जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों के लिए मुहीम जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया की संस्था द्वारा आज दिन भर बारिश के बावजूद पूड़ी सब्जी के 100 पैकेट सड़कों के किनारे अपना जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को भेंट किये गए इसके अलावा नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली 250 से अधिक गौ माताओं को भी एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया.
भोजन पैकेट वितरण में संस्था उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, पियूष चांदावत आदि का सहयोग रहा।
—